मेरे साथी:-

Monday, February 14, 2011

समय का आतंक

सन्नाटे को चीरती हुई एक आवाज सी आती है,
मन थोड़ा भयभीत पर एक खौफ जगा जाती है।
हृदय उद्वेलित हो उठता है, हर रोम उसक सा जाता है,
ये कौन-सी ऐसी विपदा है या कोई अनर्गल बातें है,
ये कौन-सा ऐसा भय है जो दिकभ्रांत कर जाता है।
ये आवाज नहीं बस खौफ है जो अंतर्मन में व्याप्त है।
जोश विडंबित बैठा है और सुस्त भुजायें सोई हैं।
काल पे कोई जोर नहीं,ये काल का ही कमाल है;
ये जाल बड़ा ही उत्कृष्ट है,है ये समय का आतंक।


है काल का ये रौद्र रूप एक अदना मानव क्या करे?
भयाक्रांत हो निर्जीव-सा माटी का मूरत क्या करे?
हर 'लम्हा' इसके सैनिक हैं, हर 'कष्ट' ही इसका वार है।
भाग्योदय का सोचे कैसे? ये भाग्य भी इसके वश में है।
है घेर रखा चहुँ ओर से, ये बड़ा विलक्षण पहरा है।
हर एक क्षण आतंकित है, पल-पल डर से ठहरा है।
'सोच' तो कुंठित हो चुका, और जंग लगी है 'समझ' में।
ये दोष नहीं अपना कोई, ये भाग्य और काल का चाल है;
ना हो सकता कुछ भी भला, है ये समय का आतंक।

(सब कहते है "टाईम अच्छा नही चल रहा यार"। उसी स्थिति का मैने चित्रण करने की कोशिश की है।)

No comments:

Post a Comment

कृपया अपनी टिप्पणी दें और उचित राय दें | आपके हर एक शब्द के लिए तहेदिल से धन्यवाद |
यहाँ भी पधारें:-"काव्य का संसार"

हिंदी में लिखिए:

संपर्क करें:-->

E-mail Id:
pradip_kumar110@yahoo.com

Mobile number:
09006757417

धन्यवाद ज्ञापन

"मेरा काव्य-पिटारा" ब्लॉग में आयें और मेरी कविताओं को पढ़ें |

आपसे निवेदन है कि जो भी आपकी इच्छा हो आप टिप्पणी के रूप में बतायें |

यह बताएं कि आपको मेरी कवितायेँ कैसी लगी और अगर आपको कोई त्रुटी नजर आती है तो वो भी अवश्य बतायें |

आपकी कोई भी राय मेरे लिए महत्वपूर्ण होगा |

मेरे ब्लॉग पे आने के लिए आपका धन्यवाद |

-प्रदीप